कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह नफरत फैलाकर देश को बांटने के लिए लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस उनकी विभाजनकारी नीतियों का मजबूती से मुकाबला करेगी तथा देश की आवाज को दबने नहीं देगी। गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर 5 घंटे चले ‘सत्याग्रह’ के समापन पर अपने संबोधन में कहा कि मोदी-शाह नफरत की राजनीति कर देश को बांटने का काम कर रहे हैं। छात्रों, युवाओं, कारोबारियों सभी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस इस देश के सभी वर्गों की आवाज और भारत की आत्मा है। वह किसी की आवाज दबने नहीं देगी।
उन्होंने कहा कि मोदी को अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना नहीं आता है लेकिन हिंदुस्तान को कैसे कमजोर किया जाना है यह उनको बखूबी आता है। गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को कैसे बांटा जाए, कैसे तोड़ा जाए, यह आपके संगन ने आपको सिखाया है। इस काम में आप पहले स्थान पर हैं। पूरा देश समझ गया हैं कि मोदी को सिर्फ नफरत फैलाना आता है लेकिन भारत माता की आवाज आपको देश को बांटने की इजाजत नहीं देगी। देश के जिस संविधान को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने बनाया है उसमें सभी धर्मों के लोगों की आवाज है और इसे कोई दबा नहीं सकता है।’
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक सीएम गहलोत एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोपहर बाद आरंभ हुए सत्याग्रह की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई जबकि सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह एवं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मारे गए लोगों नाम संकल्प लिया जाता है कि संविधान की रक्षा की जाएगी।
देश की आवाज नहीं दबा सकते मोदी-शाह, कांग्रेस बनेगी सबकी आवाज: राहुल गांधी